बाघ की दहशत पर वन विभाग ने गश्त की तेज
अल्मोड़ा, अगस्त 21 -- अल्मोड़ा। मोहान वन क्षेत्र के तड़म, डभरा-सौराल और काठ की नाव क्षेत्र में बाघ की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने निगरानी और रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया है। तड़म गांव में भी पिंजरा लगा दिया गया है। वहीं, क्षेत्र में बाघ को पकड़ने के लिए नौ पिंजरे लगाए जा चुके हैं। बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दो ड्रोन, दो लाइव कैमरे और करीब 40 कैमरा ट्रैप भी लगाए गए हैं। गश्ती टीमें रात में भी निगरानी कर रही हैं और पिंजरों, कैमरा ट्रैप व अन्य उपकरणों की नियमित जांच की जा रही है। ग्रामीणों को भी मानव वन्य जीव संघर्ष के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बाघ रेस्क्यू के लिए कॉर्बेट की विशेषज्ञ टीम और डॉक्टरों की टीम भी वन विभाग के साथ लगातार प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.