बाघ की दहशत के बीच वन विभाग अलर्ट, लगाया पिंजरा
लखीमपुरखीरी, अगस्त 31 -- पलियाकलां। सम्पूर्णानगर वन रेंज क्षेत्र में बाघ के हमले में 65 वर्षीय मुंशी प्रसाद की मौत के बाद ग्रामीणों में बढ़े आक्रोश और दहशत को देखते हुए वन विभाग ने रात्रि गश्त बढ़ा दी है। साथ ही संवेदनशील जगहों पर पिंजरे लगाये गये हैं। सम्पूर्णानगर वन रेंज की सिंगाही खुर्द बीट के टीचर कॉलोनी, शांति नगर और कमलापुर मझरा पश्चिम समेत संवेदनशील क्षेत्रों में वन विभाग की टीमें रातभर निगरानी कर रही हैं। इसके अलावा कबीरगंज बीट में भी वन विभाग की टीम ने रात्रि गश्त कर टाइगर की गतिविधियों पर नजर रखी। विभाग की ओर से ग्रामीणों को टाइगर से सतर्क रहने तथा अकेले खेतों और जंगल की ओर न जाने की चेतावनी दी गई है। वन विभाग द्वारा बाघ को पकड़ने के लिए संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर पिंजरे लगाए जा रहे हैं। वहीं, ड्रोन कैमरों की मदद से भी बाघ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.