लखीमपुरखीरी, सितम्बर 25 -- संपूर्णानगर क्षेत्र में बाघ की सक्रियता को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए निगरानी और कॉम्बिंग अभियान तेज कर दिया है। वन क्षेत्राधिकारी ललित कुमार के नेतृत्व में टीम लगातार बाघ की लोकेशन तलाशने में जुटी है। बाघ की तलाश और निगरानी के लिए प्रशिक्षित हथिनियां सुलोचना और चमेली को भी तैनात किया गया है। वन विभाग के अनुसार, चमेली हथिनी घने जंगल, झाड़ियों और दलदली क्षेत्रों में गश्त तथा बाघ की मौजूदगी का पता लगाने में दक्ष है। वहीं सुलोचना को रेस्क्यू और कॉम्बिंग अभियान में उपयोग किया जा रहा है। दोनों हथिनियों की मदद से वनकर्मी जंगल और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में सघन निगरानी कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: बाघ से मोर्चा संभालेंगी सुलोचना और चमेली बाघ के रिहायशी इलाकों के करीब पहुंचने की स्...