बगहा, मार्च 8 -- जमुनिया, एक संवाददाता। गौनाहा थाना क्षेत्र के सिसई फार्म के समीप पंडई नदी के किनारे बाघ की आशंका से क्षेत्र में दहशत फैल गई। खर काटने गए कुछ लोगों ने बाघ की दहाड़ सुनीं, वे वहां से भाग निकले। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। रेंजर अंशुमन कुमार ने बताया कि सिसई गांव के समीप बाघ के होने की सूचना मिली है। टीटीपीपी टीम को मौके पर भेजकर पगमार्क की जांच कराई जा रही है। यदि बाघ की मौजूदगी की पुष्टि होती है तो वनकर्मी उसे सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर मोड़ने का प्रयास करेंगे। ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो। मिली जानकारी के अनुसार सिसई गांव के पास श्मशान घाट के समीप कुछ ग्रामीण खर काटने गए थे। इसी दौरान उन्हें अचानक बाघ के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही सभी लोग घबरा गए और किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंचे। बाद में ग्रा...