बाघ का नहीं लगा सुराग, निगरानी को बढ़ाए ट्रैप कैमरे
अल्मोड़ा, अगस्त 10 -- सल्ट। मोहान रेंज में बाघ की दहशत पर वन विभाग की टीमें रविवार को भी गश्त में जुटी रहीं, लेकिन लगातार निगरानी के बावजूद अब तक बाघ का कोई भी सुराग हाथ नहीं लग सका है। रविवान को निगरानी तेज करने के लिए विभाग ने और ट्रैप कैमरे भी लगाए। मोहान वन क्षेत्र के डबरा सौराल, तड़म और काठ की नाव क्षेत्र में एसडीओ काकुल पुंडीर के नेतृत्व में टीमें बाघ को रेस्क्यू करने के लिए जुटी हुई हैं। अल्मोड़ा वन प्रभाग की रानीखेत, जौरासी, द्वाराहाट और अल्मोड़ा रेंज की टीमों के अलावा रामनगर वन प्रभाग, कालागढ़ टाइगर रिजर्व की टीम ने भी क्षेत्र में बाघ की गतिविधियों का पता लगाने के लिए रविवार को गश्त की। अब तक विभाग की ओर से 15 ट्रैप कैमरे लगाए गए थे, लेकिन अब तक कोई भी सुराग हाथ नहीं लगने से कैमरों की संख्या बढ़ाकर 25 कर दी गई। रेंजर हेमा कर्नाटक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.