मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरपुर। सारण के दरियापुर के पोरई निवासी खुशबू कुमारी का ट्रॉली बैग हावड़ा-काठगोदाम 13019 बाघ एक्सप्रेस से चोरी हो गया। वह बुधवार को समस्तीपुर से दिघवारा जा रही थी। मामले में खुशबू ने रेल थाना मुजफ्फरपुर में केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि वह जिस जनरल बोगी में सवार थी मुजफ्फरपुर जंक्शन पर उसमें अचानक भीड़ बढ़ गई। इसका फायदा उठाकर चोर ने ट्रॉली बैग को गायब कर दिया। बैग में मंगलसूत्र, चांदी का पायल और पांच-छह हजार रुपये नकद थे। इसके आलोक में गुरुवार को रेल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला है। यह भी पढ़ें- चलती ट्रेन में महिला यात्री से मोबाइल व पर्स छीना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.