छपरा, जून 6 -- छपरा, हमारे संवाददाता। छपरा जंक्शन से काठगोदाम व छपरा जंक्शन से हावड़ा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेल प्रशासन ने यात्रियों के सुविधा के लिए काठगोदाम से हावड़ा के बीच चलने वाली 13020 बाग एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने इस महत्वपूर्ण ट्रेन में अब आधुनिक एलएचबी लिंक हॉफमैन बुश कोच लगाने की शुरुआत कर दी है।

नई व्यवस्था के लाभ इसके साथ ही ट्रेन में लगे पुराने आईसीएफ कोच हटा दिए गए हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार एलएचबी कोच अत्याधुनिक तकनीक से तैयार किए गए हैं। इन कोचों में बेहतर सस्पेंशन सिस्टम लगाया गया है, जिससे ट्रेन के चलने के दौरान झटके काफी कम महसूस होते हैं। लंबी दूरी...