बाघों के संरक्षण के मामले में हाईकोर्ट में हाजिर हुए पीसीसीएफ
रांची, अप्रैल 2 -- रांची। विशेष संवाददाता बाघों के संरक्षण को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान गुरुवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) हाईकोर्ट में हाजिर हुए। सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता ने इस मामले में विस्तार से जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से समय देने का आग्रह किया। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने इस आग्रह को स्वीकार कर लिया और अगली सुनवाई 10 अप्रैल को निर्धारित की।पिछली सुनवाई में अदालत ने संरक्षण कार्यों में लापरवाही और पूर्व आदेशों की अवहेलना पर नाराजगी जताते हुए पीसीसीएफ को हाजिर होने का निर्देश दिया था। कोर्ट के स्पष्ट निर्देश के बावजूद पीसीसीएफ ने खुद शपथपत्र दाखिल नहीं किया था। उनके अधीनस्थ ने शपथपत्र दाखिल किया था।सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा था कि ऐसा प्रतीत होता है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.