हरिद्वार, मई 21 -- हरिद्वार, संवाददाता। श्यामपुर रेंज में दो बाघों के शिकार में गुरुवार को टीम ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में आशिक, जुप्पी और यूसुफ शामिल हैं। आशिक और जुप्पी श्यामपुर की गुज्जर बस्ती के निवासी हैं, जबकि यूसुफ गैंडीखाता गुज्जर बस्ती का रहने वाला है। इससे पहले आलम उर्फ फम्मी को गिरफ्तार किया जा चुका है। पांचवां आरोपी आमिर हमजा उर्फ मिया अभी फरार है। मंगलवार को श्यामपुर रेंज की सजनपुर बीट स्थित कंपार्टमेंट संख्या-09 में दो बाघों का पैर कटा शव मिला था। जांच में सामने आया कि वन गुज्जरों की एक भैंस का शिकार बाघिन ने किया था। यह भी पढ़ें- श्यामपुर में दो बाघों के शिकार मामले में दो अन्य आरोपी गिरफ्तार, एक फरार इसके बाद आरोपियों ने बदला लेने की नीयत से मृत भैंस के शव पर जहरीला पदार्थ छिड़क दिया। जहरी...