बाघों के शिकार मामले में मुख्य आरोपी की रिमांड का इंतजार
हरिद्वार, मई 29 -- हरिद्वार, संवाददाता। श्यामपुर रेंज में दो बाघों के शिकार के मामले में वन विभाग अब मुख्य आरोपी आमिर हमजा उर्फ मियां की रिमांड मिलने का इंतजार कर रहा है। वन विभाग ने कोर्ट में रिमांड के लिए अर्जी दाखिल कर दी है। अधिकारियों का मानना है कि रिमांड मिलने के बाद आरोपी से पूछताछ में बाघों के कटे पंजों और शिकार से जुड़े कई अहम राज सामने आ सकते हैं। वन विभाग के अनुसार अब तक दोनों बाघों के पंजे बरामद नहीं हो सके हैं। जांच में सामने आया है कि बाघों के पंजे काटने का काम मुख्य आरोपी आमिर हमजा ने ही किया था। हालांकि वन विभाग की टीम ने पंजे काटने में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और मृत भैंस पर डाला गया जहरीला पदार्थ बरामद कर लिया है। यह भी पढ़ें- बाघों के शिकार मामले में मुख्य आरोपी की रिमांड का इंतजारजांच के परिणाम डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.