बाघों की मौत बेहद गंभीर, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई: वन मंत्री
हरिद्वार, मई 20 -- श्यामपुर रेंज में दो बाघों की संदिग्ध मौत के मामले को वन मंत्री सुबोध उनियाल ने गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। बुधवार को घटनास्थल पहुंचे मंत्री ने अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यदि जांच में किसी स्तर पर विभागीय लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए। मंत्री ने कहा कि वन्यजीवों के साथ क्रूरता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। श्यामपुर रेंज के सजनपुर बीट स्थित कंपार्टमेंट संख्या-9 में सोमवार शाम गश्त के दौरान वन विभाग की टीम को करीब दो साल के नर बाघ का शव मिला था। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में दो बाघों को बेहरमी से मार पैर काटकर ले गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.