घाटशिला, अप्रैल 23 -- गालूडीह। घाटशिला प्रखंड के बाघुड़िया उउवि शत प्रतिशत रिज़ल्ट से अपना विधालय का नाम रोशन किया।इस विधालय से 65 छात्र छात्राओं ने मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा दी थी जिसमें सभी ने सफल हासिल की।दलदली की सविता महतो ने 85.40 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर बनी है। वही हलुदबनी की मनिका मुर्मू 80 प्रतिशत व केशरपुर की आशारानी भकत 78.80 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय व तृतीय टॉपर बने। बाघुड़िया उउवि में संसाधन और विषय वार शिक्षकों की घोर कमी के बावजूद बच्चों ने बेहतर रिजल्ट किया है। प्रथम श्रेणी से 17, द्वितीय श्रेणी से 41 और तृतीय श्रेणी से 07 बच्चे उत्तीर्ण हुए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.