बाघी बरडीहा स्टेशन पर जमालपुर-गया मेमू ट्रेन का होगा ठहराव
गया, मई 20 -- यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दानापुर मंडल ने नवादा और वारिसलीगंज स्टेशनों के बीच स्थित बाघी बरडीहा स्टेशन पर गाड़ी संख्या 63387-63388 जमालपुर-गया-जमालपुर मेमू के प्रायोगिक ठहराव का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से दोनों ट्रेनों को यहां एक मिनट का ठहराव दिया जाएगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार, 25 मई से गाड़ी संख्या 63388 गया-जमालपुर मेमू बाघी बरडीहा स्टेशन पर शाम 4:26 बजे पहुंचेगी और 4:27 बजे आगे के लिए रवाना होगी। वहीं, 26 मई से गाड़ी संख्या 63387 जमालपुर-गया मेमू सुबह 11:09 बजे स्टेशन पहुंचेगी और 11:10 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। रेलवे के इस निर्णय से बाघी बरडीहा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। यह भी पढ़ें- बाघी बरडीहा स्टेशन पर जमालपुर-गया मेमू ट्रेन का होगा ठहराव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.