लखीमपुरखीरी, जून 28 -- लखीमपुर, संवाददाता। दुधवा में ट्रैंकुलाइज किए जाने के बाद चार वर्षीय बाघिन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच के लिए एक विशेष जांच कमेटी का गठन किया गया है। यह टीम सोमवार को जांच के लिए जिले में आ सकती है। टीम में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक्सपर्ट डॉक्टर भी हैं।

जांच की शुरुआत दुधवा बफर जोन के मझगई वन रेंज में दो लोगों की जान लेने के आरोप में बाघिन को 23 जून की सुबह ट्रैंकुलाइज किया गया था। बफर जोन के अधिकारियों के मुताबिक, बेहोश किए जाने के अगले 30 मिनट के भीतर ही बाघिन होश में आ गई थी और बिल्कुल सामान्य नजर आ रही थी। हालांकि, 23 जून की देर शाम बाघिन अचानक बेसुध होकर गिर पड़ी और उसने दम तोड़ दिया। बाघिन की इस तरह अचानक हुई मौत से स्तब्ध दुधवा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने मौत के सही कारणों का पता लगाने के...