बाघिन की मौत: टीम का इंतजार, एनटीसीए ने मांगी रिपोर्ट
लखीमपुरखीरी, जून 29 -- दुधवा में ट्रैंकुलाइज किए जाने के बाद चार वर्षीय बाघिन की मौत की जांच के लिए गठित विशेष जांच कमेटी सोमवार को नहीं आ सकी। उसका इंतजार है। हालांकि एनटीसीए ने बाघिन को रेस्क्यू किए जाने के ऑपरेशन की पूरी डिटेल मांगी है। दुधवा बफर जोन के मझगई वन रेंज में बाघिन को 23 जून की सुबह ट्रैंकुलाइज किया गया था। देर शाम बाघिन अचानक बेसुध होकर गिर पड़ी और उसने दम तोड़ दिया। बाघिन की इस तरह अचानक हुई मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेज दिया। शासन ने मामले की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह भी पढ़ें- बाघिन की मौत की जांच को विशेष कमेटी गठित, आज हो सकता है दौरा इसमें प्रधान मुख्य वन संरक्षक (योजना, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण) ललित कुमार वर्मा, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.