गिरडीह, अप्रैल 24 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गिरिडीह और जामताड़ा जिला के सीमावर्ती क्षेत्र गांडेय प्रखंड के बांकीकला पंचायत के बाघाडीह-दिधारी पुल के अधूरे एप्रोच निर्माण को तत्काल पूरा करने तथा निर्माण कार्य में बरती गई अनियमिताओं की जांच की मांग संबंधित विभाग तथा जिला प्रशासन से आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक ने की है। गुरुवार को उक्त मामले को लेकर पूर्व जिप सदस्य एवं ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के जिला संयोजक राजेश यादव की अगुवाई में एक टीम ने विशेष कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार मरांडी से मिलकर उन्हें एक लिखित ज्ञापन सौंपा। कार्यपालक अभियंता के अलावा जिले के उपायुक्त के नाम भी एक प्रति सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में गढ़ीटांड़ गांव में नल-जल योजना का काम आधे अधूरे, पेयजल संकट ज्ञापन के माध्यम से यादव ने ग्रामीणों की दिक्कतों क...