बाघागाड़ा में ट्रेलर में पीछे से भिड़ी रोडवेज बस, चालक की मौत-14 घायल
गोरखपुर, अगस्त 21 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर-वाराणसी हाइवे पर बाघागाड़ा के पास गुरुवार की देर रात बस ने आगे चल रही ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक समेत कई यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बस चालक दयाशंकर यादव की अस्पताल में दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में घायल 14 यात्रियों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। एसपी नर्थ ने बताया कि काशी डिपो की बस गोरखपुर आ रही थी। बस में 37 यात्री सवार थे। बाघागाढ़ा के पास आगे जा रहे ट्रेलर के पिछले हिस्से में बस अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान चालक ने दम तोड़ दिया। मृतक चालक की पहचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.