बाघाखाल में दो जून को लगेगा शिविर
मुजफ्फरपुर, मई 23 -- गायघाट। बाघाखाल पंचायत भवन पर दो जून को लगने वाले शिविर को लेकर शनिवार को एसडीएम पूर्वी तुषार कुमार, बीडीओ डॉ. संजय कुमार राय व बीपीआरओ राजीव रंजन ने निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों की टीम महादलित टोला पहुंची, जहां समस्याएं सुनीं। समस्याओं के समाधान के लिए पंचायत सरकार भवन में आवेदन जमा करने की सलाह दी। एसडीएम ने बताया कि शिविर से पहले लोग ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिविर में विभिन्न विभागों के काउंटर लगाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.