रांची, जुलाई 13 -- चान्हो, प्रतिनिधि। होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र की जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से सोमवार को बाघवार एकेडमी के लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने आईएचएम रांची का शैक्षणिक भ्रमण किया। संस्थान पहुंचने पर छात्रों एवं उनके साथ गए शिक्षकों हरे कृष्णा सिंह और स्वाति सिंह का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इसके बाद सभी विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट कराया गया और भ्रमण को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए उन्हें तीन समूहों में विभाजित किया गया। भ्रमण के दौरान छात्रों को होटल प्रबंधन, पाक कला, फ्रंट ऑफिस और हाउसकीपिंग विभाग की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। सीनियर लेक्चरर विनीत सिंह, धीरेंद्र तिवारी, रवि कुमार, असिस्टेंट लेक्चरर कोमल शर्मा, शेफ रजनीश तथा लेक्चरर शेफ राज शेखर ने आतिथ्य उद्योग में उपलब्ध करियर के अवसरों की जानक...