रांची, मई 16 -- चान्हो, प्रतिनिधि। ग्रीष्मकालीन अवकाश की शुरुआत पर बाघवार एकेडमी ने कक्षा 6 से 11 तक के विद्यार्थियों के लिए रिमझिम वाटर पार्क का शैक्षणिक सह मनोरंजक भ्रमण आयोजित किया। छात्र शिक्षकों की देखरेख में पहुंचे और वाटर राइड्स, वेव पूल व रेन डांस का आनंद लिया। कार्यक्रम में सुरक्षा और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया। निदेशक अशोक बाघवार व प्राचार्य अरुण बाघवार ने इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया। यह भी पढ़ें- डीपीएस में बच्चों ने मनाया मैंगो डे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...