रांची, अप्रैल 26 -- चान्हो, प्रतिनिधि। ओडीएम सैफायर ग्लोबल स्कूल में खेले गए अंतर-विद्यालय क्रिकेट लीग मुकाबले में बाघवार एकेडमी ने ओडीएम सैफायर (ब्लू) को 15 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बाघवार एकेडमी ने 16.5 ओवर में 115 रन बनाए, जिसमें अभय महली (नाबाद 26), मोहम्मद फुरकान (23) और शिवा महली (17) ने योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए ओडीएम सैफायर (ब्लू) की टीम 19.3 ओवर में 100 रन पर सिमट गई। रित्विक खेमका (34) और नैतिक कुमार (22) ने प्रयास किया, लेकिन टीम जीत से दूर रह गई। बाघवार एकेडमी की ओर से लावण्या ने 4 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट लेकर मैच जिताया और मैन ऑफ द मैच बने। वैभव गुप्ता व श्रेयश श्री ने भी अहम विकेट लिए। विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.