सराईकेला, अप्रैल 9 -- खरसावां, संवाददाता खरसावां प्रखंड अंतर्गत बाघरायडीह गांव स्थित श्री श्री मां दुर्गाहरि मंदिर प्रांगण में श्री श्री राधा-गोविंद अखंड युगल नाम-यज्ञ (16 प्रहर) का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की शुरुआत 9 अप्रैल को गंधाधिवास के साथ होगी। इसके बाद 10 अप्रैल से राधा-गोविंद संकीर्तन प्रारंभ होगा, जो लगातार 16 प्रहर तक चलता रहेगा। कार्यक्रम का समापन रविवार को धूलौट के साथ किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र सहित आसपास के कई स्थानों से कीर्तन मंडलियां भाग लेंगी। इनमें प्रमुख रूप से नुन्दु-संतोष प्रधान (बाघरायडीह), विष्णु महतो (नेंगटासाई), अरुण महतो (दारुदा), दिलीप दास गोस्वामी (चौका), राजेन पुरान (ईचागढ़) एवं आनंद दास गोस्वामी (पुरुलिया) की मंडलियां संकीर्तन में अपनी प्रस्तुति देंगी। संकीर्तन आयोजन समिति के अध्यक्ष नुन्दु ग्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.