प्रयागराज, मार्च 11 -- प्रयागराज। बीआर चोपड़ा निर्देशित महाभारत में धर्मराज युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले अभिनेता गजेंद्र चौहान प्रयागराज बाघम्बरी मठ पहुंचे। मठ में चल रहे पांच दिनी अनुष्ठान में शामिल हुए और महंत बलवीर गिरि से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने धार्मिक जगत के बारे में विस्तार से बातचीत की। महंत बलवीर गिरि ने बताया कि मठ में वैश्विक शांति के लिए पांच दिनी अनुष्ठान चल रहा है। वर्तमान में पूरे विश्व में युद्ध की स्थितियां हो गई हैं। ऐसे में वैश्विक कल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना की जा रही है। अभिनेता ने मठ में भगवान शिव के दर्शन भी किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.