धनबाद, जनवरी 7 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, प्रखंड प्रमुख गीता देवी, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ मंजू दास, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ ने संयुक्त रूप से किया। स्वास्थ मेला में कुल 24 तरह के स्टॉल लगाये गये। पंजीकरण एवं पूछताछ के लिए कुल 837 लोग पहुंचे। 87 आयुष्मान व आभा कार्ड बनाए गए। 36 लोगों ने कुष्ठ व त्वचा की जांच कराई। 101 लोगों की मलेरिया, फाइलेरिया व डेंगू जांच की गई। वहीं यक्ष्मा व एचआईवी जांच 53 लोगों की हुई। मौके पर विधायक स्वास्थ्य प्रतिनिधि विपिन ठक्कर, राजू शर्मा, बंटी हरि थे। मेला को सफल बनाने में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक भावेश चंद्र प्रकाश, प्रखंड लेखा प्रबंधक सन्नी लाल विद्यार्थी ने योगदान दिया।

ह...