धनबाद, अप्रैल 23 -- मनोज चौहान पर जानलेवा हमला करने के मामले की सुनवाई बुधवार को एमपी-एमएलए के विशेष न्यायाधीश अर्पिता नारायण की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान बाघमारा के भाजपा विधायक शत्रुघ्न महतो अदालत में हाजिर थे। अदालत ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आरोप तय किया। अदालत में आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया और ट्रायल चलाने की मांग की। अदालत ने अभियोजन को गवाह पेश करने का आदेश दिया। गौरतलब है कि 10 सितंबर 2022 को मनोज चौहान ने शत्रुघ्न महतो, गोपाल चौहान, सुरेंद्र चौहान, राम चौहान, राजू शर्मा, मनजीत सिंह, कमलेश चौहान, महेंद्र चौहान, शिव शंकर चौहान सहित 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- जानलेवा हमले में सांसद ढुलू महतो के विरुद्ध सुनवाई आरोप लगाया था कि चार सितंबर 2022 को संजीवनी हॉस्पिटल श्यामडीह में भर्ती म...