धनबाद, मार्च 7 -- धनबाद, संवाददाता। धनबाद जिला परिषद ने अत्यल्पकालीन ई-निविदा आमंत्रण सूचना जारी की है। बाघमारा प्रखंड में जोगता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए एक करोड़ 43 लाख रुपए की प्राक्कलित राशि निर्धारित की गई है। निविदा प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। इच्छुक संवेदक ई-निविदा से आवेदन कर सकते हैं। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 14 मार्च की शाम पांच बजे तक है, जबकि निविदा खोलने की तिथि 16 मार्च की दोपहर तीन बजे तय की गई है। निविदा के लिए 10 हजार रुपए की बीओक्यू राशि निर्धारित की गई है। योजना पूरी करने की समय सीमा 12 माह निर्धारित की गई है। इस बाबत जिला परिषद के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि निविदा की प्रक्रिया ई-टेंडर के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी। इच्छुक संवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। निवि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.