धनबाद, मई 8 -- बाघमारा बाजार निवासी गोविंद अग्रवाल ने भेलाटांड़ बसवरिया के रहने वाले करीब 12 लोगों पर रंगदारी मांगने और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। इस हमले में गोविंद के भाई प्रकाश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में गोविंद अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार सुबह जब वह अपने भाई प्रकाश कुमार हेलीवाल के साथ बसवरिया भेलाटांड़ जा रहे थे, तभी आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि अजय नापित, चंदन नापित, पंकज नापित समेत 12 नामजद लोगों ने उनसे 5 लाख रुपये रंगदारी की मांग की।शिकायत के अनुसार, जब दोनों भाइयों ने रंगदारी देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने हथियारों से हमला कर दिया। गोविंद का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जमीन पर गिर...