धनबाद, मार्च 11 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। डुमरा-गोमो मुख्य सड़क मार्ग पर बीसीसीएल क्षेत्रीय अस्पताल के समीप अपराधियों ने भगवती अलंकार ज्वेलर्स में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना मंगलवार देर रात की है। चोरी की घटना के बाद प्रतिष्ठान के मालिक शिवलाल स्वर्णकार ने पुलिस को बताया कि अपराधियों ने दुकान के अंदर रखें लॉकर को गैस कटर से काट कर 75 ग्राम सोने के साथ करीब 6 किलो चांदी के आभूषण और 60 हजार रुपए नकदी की चोरी कर ली। बुधवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तब चोरी की जानकारी मिली। इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची बाघमारा पुलिस ने ज्वेलर्स के दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज की जांच पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.