धनबाद, अप्रैल 11 -- बीसीसीएल के ब्लॉक-दो क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे महाप्रबंधक (सिक्यूरिटी) मो. हफीजुल कुरैशी और ब्लॉक-दो के जीएम रंजीव कुमार को कोयला तस्करों ने बंधक बनाने की कोशिश की। दोनों अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। धक्का-मुक्की भी की गई है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद सीआईएसएफ जवानों ने काफी मशक्कत के बाद अधिकारियों को भीड़ से सुरक्षित निकालकर वाहन में बैठाया और क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचाया। मुख्यालय से सुरक्षा जांच के लिए पहुंचे जीएम (सिक्यूरिटी) मो. हफीजुल कुरैशी ब्लॉक-दो माइंस के व्यू प्वाइंट पर लगे क्षतिग्रस्त कैमरों की एरिया जीएम के साथ जांच कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार 20-25 की संख्या में पहुंचे कोयला तस्करों ने अधिकारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए धक्का-मु...