धनबाद, जून 13 -- बरोरा, प्रतिनिधि। जनता मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सह जेबीसीसीआई सदस्य सिद्धार्थ गौतम ने शुक्रवार को पोचरी बस्ती में नुक्कड़ सभा की। आयोजित नुक्कड़ सभा में महिलाओं की उपस्थिति अत्यधिक देखी गई। सिद्धार्थ गौतम ने अपने संबोधन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि बाघमारा की जनता ने एक ग्रामीण को अपना प्रतिनिधि चुना, लेकिन उसी जनप्रतिनिधि ने यहां लोगों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि रंगदारी के कारण क्षेत्र का विकास प्रभावित हुआ है।

बदलाव का आगाज बाघमारा में अब बदलाव की आगाज हो चुकी है। उन्होंने स्वीकार किया कि जनता लंबे समय से उन्हें बुला रही थी, लेकिन समय नहीं दे पा रहे थे। अब वे ऐसी गलती नहीं करेंगे। उन्होंने बाहरी होने के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके प...