चक्रधरपुर, मई 28 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के केनके पंचायत के बाघमारा गांव में लगे दोनों जलमीनार खराब होने से जलसंकट उत्पन्न हो गया है। स्थिति यह है कि भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गांव में धर्मू महतो के घर के सामने और हांदसा टोला में दो जगहों पर जलमीनार बनाया गया था। लेकिन धर्मू महतो के घर के पास स्थित जलमीनार एक माह पहले खराब हो गया। वहीं हांसदा टोला में भी लग जलमीनार अब खराब हो गया है। इस कारण गांव में जल संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दो चापाकल लगे हुये हैं, लेकिन चापाकल भी अब धीरे-धीरेरे हांफने लगे हैं। यह भी पढ़ें- जलमीनार खराब होने से बाघमारा गांव में पानी की किल्लत इस कारण प्रचंड गर्मी में लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। ग्रामीणो...