धनबाद, दिसम्बर 10 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। बाघमारा प्रखंड के बीडीओ लक्ष्मण यादव ने मंगलवार को नगरीकला उत्तर पंचायत के नगरीकला बस्ती स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल के रजिस्टर का अवलोकन किया गया। स्कूल में साफ सफाई भवन की स्थिति सहित कई बिंदु पर पड़ताल की। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता व क्वालिटी सहित छात्र के आधार पर भोजन बनाने को लेकर शिक्षक व प्रबंध समिति के सदस्यों के प्रति नाराजगी जताई। बीडीओ ने कहा बच्चों के भोजन पर लापरवाही बरतने पर शिक्षक व प्रबंध समिति पर करवाई हो सकती है। स्कूल की प्रधान शिक्षक सबिता कुमारी ने विद्यालय की कमी व रखरखाव के बारे में जानकारी दी। विद्यालय की चहारदीवारी नहीं होने से असुरक्षा की बात कही। मौके पर जितेंद्र कुमार, मुखिया राजेंद्र प्रसाद महतो उर्फ रिंकू, अमर कुमार पासवान, निरंजन म...