बाघमारा प्रखंड मुखिया संघ ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
धनबाद, जून 15 -- बाघमारा प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष रिंकु देवी के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने शनिवार को बाघमारा बीडीओ से उनके कार्यालय में मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। इसमें पंचायतों में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई योग्य लाभुकों के नाम सूची में शामिल नहीं होने की बात उठाई गई। इसके अलावा 15 वें वित्त आयोग मद से संबंधित ग्राम सभाओं द्वारा पारित सप्लिमेंट्री योजनाओं को भी स्वीकृति देने की मांग की गई। रिंकु देवी ने कहा कि पंचायतों की वार्षिक कार्य योजनाओं में कई बार स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप पर्याप्त योजनाएं शामिल नहीं हो पाती हैं, जिससे उपलब्ध राशि का समय पर और सही उपयोग नहीं हो पाता। इस कारण जनप्रतिनिधियों की छवि भी प्रभावित होती है। इस पर बाघमारा बीडीओ ने कहा कि इस संबंध में डीडीसी से वार्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.