धनबाद, अप्रैल 24 -- धनबाद के छात्र-छात्राओं के लिए राज्य सरकार जल्द ही नई सौगात देने वाली है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने धनबाद के उपायुक्त को पत्र लिखकर बाघमारा और तोपचांची में नए कॉलेज खोलने के लिए 10-10 एकड़ जमीन मांगी है। वहीं धनबाद में महिला पॉलीटेक्निक के लिए भी जिला प्रशासन से पांच एकड़ जमीन चिह्नित कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है। झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव जॉर्ज कुमार ने धनबाद उपायुक्त को पत्र भेजकर धनबाद में शिक्षा के क्षेत्र में बनी योजनाओं के लिए जमीन मांगी है। सरकार की ओर से भेजे गए पत्र में लिखा है कि भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सुदूर क्षेत्रों में नए महाविद्यालय के स्थापना की आवश्यकता है। स्थानीय विधायकों ने भी इस संबंध में सरकार से मांग की थी। इन कॉलेजों में व्यवायिक पाठ्य...