धनबाद, मार्च 15 -- जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने शनिवार को अपने कार्यालय में पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता और जिला अभियंता के साथ बाघमारा विधानसभा क्षेत्र की जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में बागड़ा, सिंगड़ा, महुदा और तेलमच्चो जलापूर्ति योजना की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली गई। अध्यक्ष ने अधिकारियों से पूछा कि इन योजनाओं का कार्य कब तक शुरू होगा और लोगों को पेयजल की सुविधा कब तक उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के कार्य में तेजी लाई जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को जल्द पेयजल मिल सके।बैठक में शारदा सिंह ने क्षेत्र में खराब पड़े चापाकलों की स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बंद पड़े चापाकलों की मरम्मत जल्द से जल्द कराई जाए ताकि ग्रामीणों को पेयजल की समस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.