धनबाद, अप्रैल 20 -- बाघमारा कॉलेज बाघमारा में रविवार को अमीन प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। उक्त शिविर चार महीने चलेगा। प्रशिक्षण शिविर में बाघमारा महाविद्यालय के छात्रों के साथ साथ ग्रामीण इलाकों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण करवाया है। उक्त शिविर का आयोजन बाघमारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय द्वारा आयोजित किया गया है। इस शिविर के माध्यम से एसआईएस द्वारा कैंप लगाकर आसपास के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले अभ्यर्थियों का चयन प्रशिक्षण के बाद किया जाएगा। उक्त जानकारी बाघमारा कॉलेज के प्राचार्य डॉ रंजन कुमार ने दिया। मौके पर डॉपी एन पांडेय, प्रो. अजय कुमार सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- 30 अप्रैल तक चलेगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.