बाघमारा आंगनबाड़ी केंद्र की छत का प्लास्टर गिरा
धनबाद, मार्च 19 -- बाघमारा आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या चार की छत का प्लास्टर बुधवार को दोपहर अचानक नीचे गिर गया। महज संयोग ही था कि बच्चों की छुट्टी हो गई थी। खबर पाकर मुखिया कल्पना गोराईं, संजीत गोराईं, पंसस संतोष कुमार महतो सहित आसपास के लोग पहुंचे। घटना की जानकारी ली। सेविका ज्योति कुमारी ने घटना से सीडीपीओ को अवगत कराया। घटना को ले अभिभावकों में भय का माहौल है। पर्यवेक्षिका मुसर्रत नसिर ने सेविका के आवेदन पर केन्द्र के मरम्मत की अनुसंशा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.