बिहारशरीफ, अप्रैल 18 -- बाघमरवा व कटहा खंधा के ध्वस्त पुल का जेई ने किया निरीक्षण किसानों से जानी समस्याएं, समाधान करने का दिया आश्वासन फोटो : सरमेरा पुल : सरमेरा प्रखंड के बाघमरवा व कटहा खंधा के ध्वस्त पुल का शनिवार को किसानों के साथ निरीक्षण करते जेई जयंत कुमार व अन्य। सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के बाघमरवा व कटहा खंधा में बना पुल कई साल से ध्वस्त हो चुका है। इस कारण बरसात के दिनों में गंगा नदी का पानी खंधा में भर जाता है। किसानों के सैकड़ों एकड़ में लगी फसल बर्बाद हो जाती है। शनिवार को बख्तियारपुर के जल संसाधन विभाग के जेई जयंत कुमार ने इस ध्वस्त पुल का निरीक्षण किया। किसानों से उनकी समस्याएं समझीं। इसके बाद उन्होंने इसका समाधान करने का आश्वासन दिया। किसान रंजीत सिंह, नवीन कुमार, राजेश कुमार, बबलू सिंह, चंदन, सोनू बाबू, मनीष कुमार व अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.