साहिबगंज, फरवरी 17 -- उधवा। प्रखंड के बाघपिंजरा स्थित नूरी जामा मस्जिद की तरक्की के लिए आयोजित दो दिवसीय जलसा रविवार की रात संपन्न हुआ। अंतिम रात पश्चिम बंगाल मालदा के मौलाना अफ़ज़ल हुसैन मंजरी ने तकरीर पेश की। जलसा में मधुपुर झारखंड के शयर ए इस्लाम फरीद रजा ने नात ए रसूल पेश किया। जलसे में शिक्षा,सामाजिक भाईचारे और शांति का संदेश दिया गया। मौके पर मुफ्ती मुमताज़ हुसैन,मौलाना अब्दुल खालिक, मोजिबुर रहमान, मनावर हुसैन, अब्दुल मन्नान, तौहीद रजा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.