बाग व सरकारी पेड़ काटने की शिकायत
संभल, अप्रैल 1 -- कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव राजथल में पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने खेत से सटे बाग में खड़े आम के पेड़ों की बड़ी-बड़ी डालियां काट दीं। इतना ही नहीं सड़क किनारे लगे सरकारी पेड़ों की डालियां और छोटे पौधों को भी काट दिया। बाग स्वामी होतेलाल शर्मा को घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने तुरंत कुढ़फतेहगढ़ थाने में सूचना दी और वन विभाग से शिकायत की। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहां कटी हुई डालियां पड़ी मिलीं। वन दरोगा विकास नेगी ने मामले को गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और जुर्माना लगाने की बात कही है। घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.