प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 6 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के पूरे महिपाल गांव निवासी नारेन्द्र पटेल का 22 वर्षीय बेटा कृष्णा पटेल सोमवार रात आम के बाग में सो रहा था। तभी मंगलवार को भोर में करीब चार बजे गांव के ही कुछ लोग पहुंचे और उसे लाठी से पीटने लगे। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। परिजनों ने घायल का सीएचसी में इलाज कराया और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पीड़ित कृष्णा पटेल की तहरीर पर पुलिस ने आशा देवी, सत्यम, शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- खेत से लौट रहे युवक के साथ मारपीट, बाइक लूटी, जान से मारने की धमकी यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में तीन घायल, चार पर मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.