बाग में शराब पीने से मना करने पर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर, मई 11 -- गांव परतापुर निवासी फारूख पुत्र बाबू ने बाग में शराब पीने से मना करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में फारूक ने बताया कि कालू उर्फ जसवीर पुत्र गुरूदत्त, परवेज पुत्र नसीम ठेकेदार, शारुख पुत्र कलुवा, पुनीत पुत्र राजपाल तथा 4-5 लोग अज्ञात जो लाल रंग की थार लिये हुए थे। सभी लोग उसके बाग मे बैठकर शराव पी रहे थे। जब उन लोगों से वहां से जाने के लिये कहा तो सभी लोगों ने उसके साथ मारपीट की और गाली गलोच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में उसे चोट भी आई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.