बाग में लगे तार में फंसकर मादा तेंदुए की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप
बलरामपुर, मई 24 -- हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बनकटवा रेंज क्षेत्र में रविवार सुबह एक मादा तेंदुए की दर्दनाक मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना तुलसीपुर-सिरसिया मार्ग पर स्थित चौधरीडीह गांव के दक्षिण जंगल के पास की है, जहां जंगल से भटककर बाहर निकला करीब तीन वर्ष का मादा तेंदुआ आम के बाग में लगे तार में फंस गई। बताया जाता है कि रविवार सुबह करीब आठ बजे तेंदुआ बाग के पास पहुंचा था। इसी दौरान उसकी गर्दन बाग की घेराबंदी में लगे तार में फंस गई। काफी देर तक तेंदुआ निकलने का प्रयास करता रहा, लेकिन सफल नहीं हो सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- जंगल से भटककर आम की बाग में पहुंची मादा तेंदुआ, कटीले तार में फंसने से मौत आम के बाग की रखवाली कर रहे लोगों ने जब तेंदुए को फंसा देखा तो शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.