बस्ती, मार्च 14 -- बस्ती। रुधौली थानाक्षेत्र के बखरिया गांव के एक बाग में अचानक आग लगने से आम और सागौन के कई छोटे-छोटे पेड़ जल गए। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया। बताया जाता है कि बखरिया निवासी अब्दुल लतीफ के बाग के पास लगे आम और सागौन के पेड़ों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलने लगी, जिससे आसपास के छोटे पेड़ों को नुकसान पहुंचा। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड भी मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही आग बुझ चुकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.