बहराइच, मार्च 23 -- बहराइच, संवाददाता। मटेरा इलाके के प्रह्लादी गांव स्थित बाग में सोमवार को युवक का शव मिला। इससे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात शुरू की। शव की पहचान नानपारा इलाके से पांच दिनों से लापता युवक के रूप में हुई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बलहा संवाद के अनुसार नानपारा कोतवाली के बैसवारा गांव निवासी विशंभर उर्फ राधे पांच दिन पूर्व घर से बाजार जाने को निकलने के बाद वापस नहीं आए । परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे । उनका कोई सुराग नहीं लग रहा था। जिसके बाद नानपारा कोतवाली इलाके में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । सोमवार को मटेरा थाने के प्रहलादी गांव में माता मंदिर के पास स्थित आम के बाग में ग्रामीणों में एक व्यक्ति का शव देख स्थानीय थाने को सूचना दी । जानकारी पर मटेरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.