बाराबंकी, मार्च 5 -- निन्दूरा। बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र के आक्षेपुर गांव में गुरुवार की सुबह बाग में आम के पेड़ से गांव के ही रजनीकांत रावत (20) पुत्र बिहारी रावत का शव लटका मिला। मौके पर भीड़ जुट गई। युवक द्वारा आत्महत्या का कारण परिजन नहीं बता सके। उधर घुंघटेर कोतवाली क्षेत्र के उधापुर गांव निवासी राजेश कुमार के 14 वर्षीय पुत्र श्यामू रावत शव गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय के पीछे स्थित आम के बाग में रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की होली के कपड़े खरीदने को लेकर अपने पिता से कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह मंगलवार की दोपहर घर में रखा मोबाइल फोन और दो हजार रुपये नकद लेकर घर से लापता हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.