बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
बरेली, अप्रैल 7 -- नगर के मोहल्ला खेड़ा के एक युवक का शव मिर्जापुर के जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मंगलवार को आम के पेड़ से लटके युवक की पहचान महेश उम्र 40 वर्ष पुत्र प्रेमराज निवारी मोहल्ला खेड़ा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि महेश पांच अप्रैल की शाम को अपने पिता के साथ खेत पर गेहूं की कटाई कर रहा था। उसी दौरान वह शौच जाने की बात कहकर वहां से चला गया, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उसका शव अंगोछे के फंदे से आम के पेड़ पर लटका हुआ पाया गया। पिता प्रेमराज ने बताया कि महेश पांच भाईयों में सबसे बड़ा था और अविवाहित था। वह सन्यासी (बाबा) के भेष में रहता था। सूचना पर सीओ नितिन कुमार और इंस्पेक्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.