बाग में पेड़ों की चोरी, दो युवकों पर आरोप
हरदोई, मार्च 21 -- टड़ियावां। ग्राम जंसरी मजरा भड़ायल निवासी किसान हरिशंकर ने थाना टड़ियावां में तहरीर दी। गुरुवार सुबह जब वह अपने बाग में पहुंचे तो वहां खड़े तीन शीशम, दो नीम और एक चांदी का पेड़ गायब मिला। मौके पर पेड़ों के कटे हुए ठूंठ पाए गए। इससे साफ है कि पेड़ों को रात में ही काटा गया। किसान के अनुसार पड़ताल करने पर गांव के ही दो लोगों पर शक गहराया। जब उनके घर जाकर देखा गया तो कुछ लकड़ी वहां पड़ी मिली, जबकि बाकी लकड़ी भट्ठी के पीछे खेत में भी देखी गई। पीड़ित ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.