लखनऊ, फरवरी 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह गांव के बाहर स्थित एक बाग में पेड़ से लटके प्रेमी युगल के शव लटकते हुए मिले। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों की नजर जैसे ही पेड़ो पर लटक रहे दोनों शवों पर पड़ी,पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को फंदे से उतरवाकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की शिनाख्त दोहरी गांव निवासी शिव बहादुर (26) और खदरी गांव की युवती (25) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा घटना की सूचना दोनों के परिजनों को दे दी गई है, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल खदरी गांव से लगभग तीन किलोमीटर तथा दोहरी गांव से एक किलोमीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.