बहराइच, मार्च 26 -- बहराइच, संवाददाता। एक युवक बुधवार शाम घर से निकला। तो वापस घर नही आया। चिंतित परिजनों ने उसे गांव व आसपास तलाश डाला। गुरूवार सुबह उसका शव गांव के बाहर पेड़ की डाल से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। रिसिया थाने के महापुरवा गांव निवासी सीताराम (38) पुत्र सांवल प्रसाद बुधवार की रात घर से भोजन करके निकला और देर रात तक घर नहीं आया। गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे गांव के कुछ लोगों ने बाग में शव लटके होने को जानकारी दी। घर से एक सौ मीटर दूर पेड़ पर युवक का शव लटके होने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने पेड़ से शव उतरवा कर तहकीकात की।ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.